Case 55/2017
An Unknown Intruder
एक अनजान घुसपैठिया
inside story |
YouTube
|
Dailymotion |
इसी साल 5 अप्रैल को घटी इस घटना का सम्बन्ध बैंगलोर के जयनगर से है। 57 वर्षीय मणि वेंकटेश अपने बेटे श्रीनिवास किशोर वेंकटेश के साथ एक किराये के मकान में रहती थी। रोज की तरह से उस दिन भी सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे जब किशोर ने उठ कर अपने कमरे से बाहर आने के लिए अपना दरवाज़ा खोलना चाहा तो पाया की उसके बैडरूम का दरवाज़ा बाहर से बंद है। पहले उसे लगा की उसकी माँ ने गलती से रात को दरवाज़े की कड़ी लगा दी होगी इसलिए उसने अपने माँ को आवाज़ लगाई मगर कोई रिस्पांस नहीं मिला। उसे लगा की हो सकता है की उसकी माँ अपना कमरा बंद कर के बैठी हो, जिसके बाद उसने उनके फ़ोन पर कॉल की तो पाया की फ़ोन की रिंग तो बज रही है मगर वो उठा नहीं रही हैं। किशोर को कुछ समझ नहीं आरहा था जिसके बाद उसने अपनी बिल्डिंग के मैनेजर अमरनाथ को फ़ोन किया। उन्होंने आकर देखा की किशोर के फ्लैट का मुख्य दरवाज़ा खुला हुआ है। घर के अंदर किशोर और उसकी माँ का कमरे अगल-बगल थे। पहले उसने आकर किशोर का कमरा खोला और फिर जब दोनों उसकी माँ के कमरे में गए तो देखा की उसकी माँ वहीँ एक अलमारी के पास ज़मीन पर मृत पड़ी है और एक तकिया उनके पास पड़ा है। घर का सारा सामान जस का तस था, ऐसे में किसी को ये समझ नहीं आ रहा था की एक 57 साल की महिला से किसी ने क्या दुश्मनी निकाली होगी!... Know More
Dailymotion:
dai.ly/x7towsg
YouTube:
www.youtube.com/watch?v=Eo8Ki22Yi2Q
SonyLiv:
www.sonyliv.com/...Crime-Patrol-Satark---An-Unknown-Intruder
Here is the inside story of the case:
www.youtube.com/watch?v=Eo8Ki22Yi2Q